हिंदी में जानकारी
ERPNext क्या है? बिज़नेस का पूरा हिसाब एक जगह
ERPNext क्या है? यह एक open-source ERP सॉफ़्टवेयर है, जिसमें बिलिंग, GST, स्टॉक, खरीद, बिक्री, अकाउंट और HR सब एक ही सिस्टम में चलते हैं। Excel और रजिस्टर की जगह एक भरोसेमंद सिस्टम।
- ₹14,999 से
- पूरे भारत में
- सब कुछ आपके नाम पर
ERPNext किस काम आता है?
GST वाले invoice बनाना, स्टॉक और गोदाम का हिसाब, purchase order, ग्राहकों का बकाया, अकाउंट और रिपोर्ट, कर्मचारियों की हाज़िरी और सैलरी, और manufacturing में BOM और production, ये सब ERPNext में होता है।
सबसे बड़ा फ़ायदा ये है कि सारा डेटा एक जगह रहता है। बिक्री होते ही स्टॉक घटता है, अकाउंट में एंट्री होती है और रिपोर्ट अपने आप अपडेट होती है।
किन बिज़नेस के लिए सही है?
ट्रेडर्स और डिस्ट्रीब्यूटर, manufacturer, रिटेल दुकानें, सर्विस कंपनियाँ, स्कूल और कोचिंग, और वो सभी बिज़नेस जिनका काम Excel और रजिस्टर में संभालना मुश्किल हो गया है।
ERPNext लगाने में क्या-क्या होता है?
पहले हम आपका काम करने का तरीका समझते हैं। फिर ERPNext को आपके हिसाब से सेट करते हैं, पुराना डेटा (ग्राहक, आइटम, बकाया) डालते हैं, आपकी टीम को ट्रेनिंग देते हैं और शुरू के हफ़्तों में साथ रहते हैं। ज़रूरत हो तो Frappe पर कस्टम फ़ीचर भी बनाते हैं।
सवाल-जवाब
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या ERPNext मुफ़्त है?
ERPNext open-source है, इसलिए सॉफ़्टवेयर की कोई लाइसेंस फ़ीस नहीं है। खर्च सेटअप, कस्टमाइज़ेशन, ट्रेनिंग और सर्वर/होस्टिंग का होता है।
क्या ERPNext में GST invoice और e-way bill बनते हैं?
हाँ। ERPNext में भारत के लिए GST invoice, GST रिपोर्ट और e-invoicing/e-way bill की सुविधा India Compliance ऐप से मिलती है।
क्या ये Tally की जगह इस्तेमाल हो सकता है?
हाँ, बहुत से बिज़नेस करते हैं। ERPNext में अकाउंट के साथ स्टॉक, बिक्री, खरीद और HR भी है। पुराना डेटा Tally से लाया जा सकता है।
मुफ़्त सलाह के लिए संपर्क करें
अपनी ज़रूरत WhatsApp पर बताइए। हम ईमानदार सलाह और साफ़ quote देते हैं, बिना किसी बाध्यता के।
